(India)
युवराज खुद कैंसर से पीड़ित होने के बाद इस बीमारी से लड़कर उबरे हैं। इस कार्यक्रम में वह कल्याणार्थ नीलामी के जरिए कैंसर मरीजों के लिए धन जुटाएंगे। 32 वर्षीय युवराज हाल ही में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में आए थे और वहां उन्होंने अपने जीवन और खेल के बारे में दर्शकों से चर्चा की थी। यह नीलामी लंदन के हिल्टन होटल की जाएगी जिसमें तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली, केविन पीटरसन, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे क्रिकेटर भी मौजूद होंगे। कपिल इस समारोह में अपनी मां के साथ जाएंगे और इसकी पुष्टि ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अपने दोस्त युवराज सिंह की कैंसर संस्था ‘यूवीकैन’ के लिए चैरिटी शो में कल लंदन जा रहा हूं। इस मुहिम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।