भारत के पास हैं विश्व के सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स
(India) सेंसस 2011 की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 315 मिलियन विद्यार्थी हैं और इस लिहाज से भारत नंबर एक पर है। अगर भारतीय स्टूडेट्स का अलग देश बनाया जाए तो यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश होगा। यहां के स्टूडेंट्स की गिनती अमरीका की 318 मिलियन पॉपूलेशन से थोड़ी ही कम है। वहीं यूनेस्को के आंकड़ों के मुताबिक चीन में 252 मिलियन स्टूडेंट्स हैं। सेंसस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टूडेंट्स में 3.3 मिलयन 30 साल से ज्यादा की उम्र के हैं, जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 12 लाख और 1.2 लाख स्टूडेंट्स 80 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं। हालांकि इन आंकाड़ों पर शंका जताई जा रही है। ऎसा माना जा रहा है कि या तो सर्वे के दौरान पूछे गए सवाल ठीक नहीं थे, या फिर कुछ लोग अपने सपने के बारे में बात कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 0-4 वर्ष के देश में 10.5 मिलियन स्टूडेंट्स हैं। जबकि भारत में 0-4 वर्ष की उम्र के करीब 112 मिलियन बच्चे हैं। वहीं अन्य आंकड़ों के मुताबिक 9.5 मिलियन विद्यार्थी मार्जनल वर्कर्स हैं यानी कि वे साल में छह माह कमाई करते हैं। वहीं इन मार्जनल वर्कर स्टूडेंट्स में से 60 फीसदी लड़के हैं और बकी की लड़कियां हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।