(DELHI, India)
नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ अमरेंद्रनाथ सरकार ने कहा, ‘एन्सेफलाइटिस के कारण यहां पिछले दस दिनों में 30 मरीजों की मृत्यु हो गयी है। उत्तर बंगाल के जिलों के सौ से ज्यादा लोगों को यहां ऐन्सेफलाइटिस रोग के लक्षण होने के कारण इस समय भर्ती किया गया है।’ उन्होंने कहा, रोगियों में अधिकांश लोग जलपाईगुड़ी जिले के हैं और कुछ अन्य मरीज दार्जिलिंग, कूच बिहर, और उत्तरी दिनाजपुर जिलों से आए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग तेज बुखार और एन्सेफलाइटिस के अन्य लक्षणों के साथ भर्ती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।