यूपी के हाथरस में युवती ने गैंगरेप के बाद आत्मदाह कर जान दी
(Bhadra, Hathras) परिजन और बसपा कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। दलित युवती के साथ कुछ लोगों ने जसवंतनगर (इटावा) में बलात्कार किया। वे 12 जुलाई को कथित तौर पर युवती को उसके घर से अगवा कर ले गए थे और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवती ने कल खुद को आग लगा ली। बुरी तरह जली युवती को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क जाम की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी मौके पर पहुंचीं और युवती के परिवार वालों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दीपिका तिवारी ने कहा कि पीड़िता ने मौत से पहले दिये बयान में कुछ लोगों के नाम लिये हैं। हमने उनकी पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।