(DELHI, India)
विश्वविद्यालय, रजिस्ट्रार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह छात्रों और संकाय सदस्यों को फिर से आश्वस्त करना चाहेंगे कि 21 जुलाई 2014 को विश्वविद्यालय पूरी प्रक्रिया के साथ खुल जाएगा। छात्रों और संकाय से विभिन्न शिक्षण और कक्षा समय सारिणी कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने कॉलेजों को रिपोर्ट करने को कहा गया है। विवादित चार वर्षीय पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) खत्म किये जाने के बाद पिछले सप्ताह, विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से तीन वर्षीय प्रारूप में स्नातक पाठ्यक्रम को फिर से तैयार करने को कहा था। फिर से पाठ्यक्रम तैयार करने को लेकर सत्र में देरी की अटकलें लगाई जा रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।