मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरारखंड में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। जिला प्रशासन ने उन इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, जहां बारिश अधिक होने की संभावना है।राज्य सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि जून 2013 में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बार बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा गंगोत्री क्षेत्रों में विशेष इंतजाम किए हैं।राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार को हल्के भूस्खलन भी हुए, जिसके बाद मुख्य मार्गों एवं राजमार्गों पर यातायात बंद कर दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि नेताला, लाम्बगांव, उत्तरकाशी तथा चोरंगीखाल में भूस्खलन हुए हैं, लेकिन केदारनाथ यात्रा बाधित नहीं हुई है, जहां पिछले साल भारी बारिश व बाढ़ के कारण हाजारों लोगों की मौत हो गई थी।राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि हमने एहतियात के तौर पर उस क्षेत्र में भी टीम को सतर्क कर दिया है।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।