(JAMMUandKASHMIR, India)
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के आर एस पुरा में अरनिया अग्रिम इलाके में पित्तल सीमा चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब 11:15 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि साढ़े ग्यारह बजे तक भारी गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई और चार बीएसएफ कर्मी घायल हो गए। सीमा पर पहरा दे रहे बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ के घायल तीन जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, ‘पाक रेंजर्स ने केवल संघषर्विराम का उल्लंघन ही नहीं किया बल्कि बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।