वरुण धवन के साथ शूटिंग को लेकर रोमांचित हैं श्रद्धा कपूर
(India) श्रद्धा का मानना है कि वरूण बॉलीवुड की मौजूदा पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। वरुण वरूण हाल ही में ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आए थे। श्रद्धा ने कहा कि मैं वरूण के साथ शूटिंग को लेकर बहुत रोमांचित हूं। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरा बचपन का दोस्त है, बल्कि वह हमारी पीढ़ी का सबसे होनहार अभिनेता भी है। उन्होंने कहा कि हम बचपन में एक जैसे माहौल में साथ बड़े हुए। अक्सर हम दोनों अपने पिता के साथ शूटिंग पर जाया करते थे। वह पहले मेरा दोस्त है, बाद में सह-कलाकार और मुझे आशा है कि हमारी जोड़ी स्क्रीन पर भी पसंद की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।