खराब मौसम की वजह से चारधाम यात्रा को रोका गया, बाबा रामदेव गंगोत्री में फंसे
(UTTARANCHAL, India) बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा को प्रशासन ने रोक दिया है। उत्‍तराखंड में अगले दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गौर हो कि मंगलवार रात से उत्‍तराखंड में भारी बारिश हो रही है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। केदारनाथ के रास्‍ते में मंदाकिनी नदी का जलस्‍तर काफी बढ़ गया है। कुछ इलाकों के लोगों ने खतरे को देखते हुए अपना घर छोड़ दिया है। वहीं, बारिश की वजह से कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं। कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन और भारी बारिश के चलते कई जगहों पर श्रद्धालु फंसे हुए हैं। वहीं, यह खबर भी है कि बाबा रामदेव गंगोत्री में फंस गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।