(Chunar, Meerut)
पहली वारदात थाना सरुरपुर क्षेत्र में हुई जहां चार युवकों ने सरकारी नल पर पानी लेने आई किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बताया कि सोमवार रात 14 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी नल से पानी लेने गई थी। तभी वहां चार युवक पहुंचे जिन्होंने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। पास ही गांव के जंगल में ले जाकर चारों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। कुछ समय बाद होश में में आने पर किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मंगलवार को पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर योगेश, राहुल और उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर, जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मवाना कस्बे में कार सवार दो युवकों ने बाजार जा रही 14 वर्षीय एक किशोरी का सोमवार रात अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक किशोरी को मेरठ-मवाना रोड स्थित इंटर कॉलेज के सामने फेंक कर फरार हो गए। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।