(JHARKHAND, India)
रांची में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार को सभी जिलों के एसपी और डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर अधिकारियों को दशहरा और दीपावली के बीच विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने अफसरों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के झारखंड दौरे की भी जानकारी दी है. आपको बता दंे कि आगामी 22 जुलाई को जिलों के उपायुक्तों और एसपी के साथ बैठक होगी. इस बैठक में अधिकारियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची साथ लाने को कहा गया है. साथ ही चुनाव के दौरान कहां कितने पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी लगाये जायेंगे, कितने मतदानकर्मी लगाये जाने है, इसकी भी पूरी जानकारी 22 जुलाई को होनेवाली बैठक में साथ लाने को कहा गया है. अधिकारियों से मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मांगी गयी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।