(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के कारोबार से जुड़े दो शातिर डकैतों को गिरफ्तार किया है। डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए दोनों डकैतो के कब्जे से पुलिस ने एक देशी कट्टा और मोटरसाइकल बरामद की है। पुलिस की दबिश के दौरान इनके तीन साथी डकैत भागने में कामयाब रहे। पुलिस के हत्थे चढ़े इन बदमाशो में एक आगरा जिले का लक्ष्मण ठाकुर है और दूसरा धौलपुर जिले का राधेश्याम गुर्जर। दोनों बदमाश अपने गैंग के आधा दर्जन सदस्यों के साथ मिलकर उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से लोगों का अपहरण कर फिरौती वसूलने का काम करते है। इन दोनों बदमाशो को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तगावली गांव में डकैती की योजना बनाते हर गिरफ्तार किया। डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए इन दोनों बदमाशो ने पुलिस पूछताछ में पिछले माह आगरा के फतेहाबाद से अपहरण कर लाये गए पांच साल के बच्चे की फिरोती के बदले आठ लाख रूपये वसूलने की बात भी कबूल की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।