'शुद्धि' के हीरो होंगे सलमान खान, 2016 में दिवाली को होगी रिलीज
(India) करण जौहर ने ट्वीट में कहा है कि सलमान खान शुद्धि के हीरो होंगे और यह फिल्म 2016 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म में रितिक रोशन और करीना कपूर खान काम करनेवाले थे, डेट्स की समस्या के चलते दोनों फिल्म से अलग हो गए। निर्माता करण जौहर को नया हीरो ढूंढने में खासी मशक्कत करना पड़ी और सलमान पर आकर उनकी तलाश खत्म हुई। 'शुद्धि' को करण का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है और उनके मुताबिक हीरो का रोल सलमान खान के अलावा और कोई भी बेहतर तरीके से नहीं निभा सकता है। सलमान के अपोजिट हीरोइन की तलाश करण को है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस रेस में सबसे आगे चल रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।