कॉमेडियन कपिल ने एक रिटायर कुत्ते को गोद लिया
(India) 30 वर्षीय हास्य कलाकार ने एक लेब्रोडोर जाति के जंजीर नाम के रिटायर कुत्ते को गोद लिया है। कुत्ता पहले मुंबई पुलिस की सेवा में था अब हास्य अभिनेता की देखभाल में रहेगा। शर्मा ने अपने फोलोअर्स के लिए ट्विटर पर कुत्ते के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। कपिल ने ट्वीट किया, ‘ मेरे परिवार का नया सदस्य.. जंजीर.. उसने मुंबई पुलिस में एक पुलिस वाले की तरह सेवा दी है। सम्मान। आपको इसके बारे में बाद में और बताउंगा।’ कपिल ने इस कुत्ते को पशु कल्याण समुदाय ,‘एनिमल मेटर टू मी (मुंबई) से गोद लिया है। संगठन ने कपिल के इस कदम की सराहना की और फेसबुक पर आभार प्रकट किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।