(Arwal, Jehanabad)
लगभग रात डेढ़ बजे अज्ञात लोग महिला के घर में घुस गए। पहले तो उन्होंने महिला के घर मे तोड़फोड़ की और फिर उसे खींचते हुए घर से बाहर ले आए। महिला को निर्वस्त्र कर उसे लात-घूंसे मारे गए और बर्बरता से उसकी पिटाई की गई। यह सब कुछ उसके घर के सामने हुआ और लोगों के साथ पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। पुलिस के सामने यह बर्बरता काफी देर तक होती रही। पुलिस ने महिला के साथ हो रही इस बर्बरता को रोकने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिन लोगों ने महिला पर हमला बोला उन्होंने उसके एक अपहरण कांड में शामिल होने का आरोप लगाया । महिला घायल है और उसका इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।