(Bangalore, KARNATAKA)
एक नामी गिरामी स्कूल में ‘अज्ञात लोगों’ ने छह वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अभिभावकों ने स्कूल को घेर लिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त के वी शरत चंद्र ने बताया, ‘वरतुर पुलिस थाना अंतर्गत विबग्योर हाई स्कूल में अज्ञात लोगों ने छह वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। 15 जुलाई को घटना का पता चला।’ उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।