बदायूं रेप और मर्डर : लड़कियों के दोबारा पोस्टमार्टम पर पानी फेर सकती है बाढ़
(UTTARPRADESH, India) बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि लगातार हो रही बारिश अगर जारी रही दो दिन बाद उन बालिकाओं की कब्रें डूब जाएंगी। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डी. के. जैन ने बताया कि उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा किनारे जहां दोनों किशोरियों के शव दफनाये गये हैं, के लगातार बारिश की वजह से दो दिन के अंदर डूब जाने की आशंका पैदा हो गयी है। जिलाधिकारी ने उस स्थान को बाढ़ और कटान से बचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ खंड के दल ने उस स्थान का निरीक्षण कर जिलाधिकारी को सौंपी गयी रिपोर्ट में अवगत कराया है कि पहाड़ों पर निरन्तर हो रही बारिश के चलते गंगा उफान पर है और आने वाले दो दिनों के अंदर इसमें खासा इजाफा होने की पूरी आशंका है। ऐसा हुआ तो गंगा का पानी उस स्थान पर पहुंच जाएगा जहां दोनों लड़कियों के शव दफनाये गये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।