(India)
निजी स्कूलों में फीस के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश से गठित निजी शिक्षण संस्थाएं फीस निर्धारण कमेटी अभिभावकों और निजी स्कूल संचालकों के बीच फंसी हुई सी नजर आ रही है। फीस कमेटी की पिछली हर बैठक में अभिभावकों ने स्कूलों पर मनमानी के आरोप लगाए। कमेटी के आदेश के बावजूद फीस बढ़ाने की शिकायतें कीं। कमेटी दफ्तर के सामने प्रदर्शन तक किए। फीस कमेटी ने 21 हजार स्कूलों की फीस भी प्रस्तावित की और स्कूलों से आपत्तियां भी मांगी। स्कूलों को मौखिक निर्देश भी दिए। इस सख्ती से नाखुश निजी स्कूल संचालक अब फीस कमेटी के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा बना रहे हैं। आज इसे लेकर जयपुर के राजापार्क आर्य समाज भवन में स्कूल संचालकों की अहम बैठक होगी। जिसमें आंदोलन की आगामी रुपरेखा बनाई जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।