लखनऊ में युवती की रेप के बाद हत्‍या, दो पुलिस अफसर सस्‍पेंड
(BakshiKaTalab**, Lucknow) मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक ए एल बनर्जी ने जांच के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। जानकारी के अनुसार, इस मामले में दो पुलिस अफसर को सस्‍पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव के चौकीदार अनोखेलाल ने मोहनलालगंज थाने को सूचित किया कि गुरुवार सुबह करीब साढे छह बजे खेतों की ओर जाते समय उसने बालसिंहखेडा गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट महिला का निर्वस्त्र शव देखा। महानिदेशक कार्यालय की ओर से रात जारी बयान में कहा गया कि मोहनलालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक को घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा शव का पांच डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। पैनल में फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। बयान के मुताबिक घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम गई है। पुलिस युवती की पहचान की कोशिश कर रही है। शव ऐसे स्थान से बरामद हुआ है, जिसके निकट ही जबरौली गांव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आज आये थे। दिलचस्प बात ये है कि क्लिंटन की यात्रा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।