परिणीति हुईं जीरो फिगर
(India) 2011 में आयी फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। वे नहीं चाहती कि वे मोटी दिखें। साथ की अन्य अभिनेत्रियों की तरह वे भी छरहरा बदन चाहती हैं, परिणीति हाल ही में एक रियालिटी शो के सेट पर देखी गईं जहां उन्हें देख कर सभी चौंक गए। परिणीति पहले के मुकाबले काफी स्लिम नजर आ रहीं थीं, परिणिती ने अपनी सेहत का राज़ बताते हुए कहा कि वह दिन की शुरुआत जॉगिंग और योग से करती हैं, साथ ही उन्हें वर्कआउट में स्विमिंग और ट्रेडमिल काफी पसंद हैं। परिणीति ने बताया कि उन्हे डांस क्लास के अलावा घुड़सवारी का भी शौक है और इससे अपनी फिटनेस बरकरार रखती हैं। इसके अलावा वह डाइट में सादे भोजन सलाद और दूध को शामिल करती हैं. इसे देखकर लगता है कि परिणीति सभी अभिनेत्रियों के लिये चुनौति बनना चाहती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।