पुणे ब्लास्ट मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को पुणे में बम रखने वाले संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक इस आतंकी का नाम बशीर अहमद गोगलू है और ये कश्मीर के बारामुला का रहने वाला है। गोगलू हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एटीएस से हुई पूछताछ में उसने पुणे में बम रखने की बात भी कबूल कर ली है। इसके अलावा पूछताछ में ये बात भी निकलकर सामने आई है कि आतंकियों की जुहू, बांद्रा और कोलाबा में भी बम धमाके करने की योजना थी। पुणे बम धमाकों की योजना भी आतंकियों ने मुंबई में ही बनाई थी। इस मामले में एटीएस पहले ही दो संदिग्धों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि दस जुलाई को हुए इस धमाके में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कुछ दिन पहले ही वाट्स एप पर वायरल हुए एक वीडियो में दो शक्श मोटर साइकिल पर सवार देखे गए थे। फरासखाना पुलिस स्टेशन के सामने लगे कैमरे में उनकी मौजूदगी दर्ज होने के बाद उनकी तलाश भी तेजी से हो गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।