नक्सली कमांडर सब्यसाची पांडा गिरफ्तार
(India)
ओडिशा के मोस्ट वॉन्टेड नक्सली कमांडर सब्यसाची पांडा को पुलिस ने गंजम जिले के बड़ाबजार इलाके से रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पुलिस को हथियार, गोला-बारूद और माओवादी साहित्य मिले हैं। साल 2008 में कंधमाल जिले में वीएचपी नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या समेत 50 से अधिक मामलों में इस टॉप नक्सली कमांडर की तलाश थी। कंधमाल में लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। साल 2012 में दो इटैलियन पर्यटकों के अपहरण के मामले में भी उनकी तलाश थी। इनमें से एक को छोड़ दिया गया था, जबकि दूसरे को 29 दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद रिहा किया गया था। इसके अलावा नयागढ़ में 2008 में एक दर्जन से अधिक पुलिसवालों की हत्या और हथियारों की लूट में शामिल होने का उन पर आरोप था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।