लखनऊ गैंगरे में अस्पताल का गार्ड ही निकला दरिंदा
(India)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के प्राइमरी स्कूल में महिला से गैंगरेप और हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। दरिंदगी को अंजाम देने वाला उस अस्पताल का दरिंदा गार्ड ही निकला। जहां पीड़िता महिला काम करती थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पुछताछ में अस्पताल के गार्ड रामसेवक यादव ने स्वीकार किया है कि उसने ही उस महिला के साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हालांकि उसने गैंगरेप से इंकार कर दिया। उसने बताया कि उसने अकेले ही इस इंसानियत को तार-तार कर देने वाली हरकत को अंजाम दिया है। यादव ने बताया कि वारदात के दिन उसी ने महिला को फोन करके बलसिंहखेड़ा बुलाया था और बाद में स्कूल में ले जाकर उससे रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। वह बलसिंहखेड़ा का ही रहने वाला है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह का जानने की कोशिश कर रही है। महिला की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गार्ड रामसेवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक गार्ड रामसेवक की युवती से अच्छी जान-पहचान थी। इसके अलावा पुलिस में इस मामले में बाराबंकी के अजीम, लखनऊ के महेश और पीजीआई थानाक्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गैंगरेप और हत्या की शिकार हुई महिला के बच्चों को 10 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की भी घोषणा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।