(DELHI, India)
फिल्म निर्माण कार्य के पूरा होने के बारे में जानकारी देते हुए निर्माता विजय बंसल ने बताया, फिल्म पूरी हो चुकी है और अभी पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जायेगा। मुझे उम्मीद है कि हम अक्टूबर के महीने में इस फिल्म को रिलीज कर पायेंगे। उन्होंने कहा, फिल्म का मुख्य कथन यह है कि आस्था कोई ऐसी सस्ती चीज नहीं है कि इसके नाम पर कोई किसी को बेवकूफ बनाए। ऐसा करने वालों के कारनामों को फिल्म में बेनकाब करने का प्रयास किया गया है। फिल्म में अभिमन्यू सिंह के अलावा कुछ अन्य मुख्य भूमिका संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, रविकिशन, अखिलेन्द्र मिश्रा शामिल हैं। मुख्य अभिनेत्री की भूमिका संदीपा धर ने निभाई है जो फिल्म ‘हीरोपंथी’ से चर्चा में आई थीं। फिल्म के निर्देशक एम एस तिवारी हैं। अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा, यह एक विशुद्ध हिन्दी क्षेत्र की फिल्म है और वहां के लोग इससे खुद को जुड़ा पायेंगे। फिल्म के लेखक सूर्यकुमार उपाध्याय ने कहा कि फिल्म में तथाकथित बाबाओं को बेनकाब किया गया है और आस्था के नाम पर छल करने वालों के प्रति लोगों को सावधान किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर मुंबई, इलाहाबाद, बड़ोदरा, बनारस और सिलवासा में हुई है। फिल्म के मुख्य कार्यकारी निर्माता हषर्वर्धन ओझा हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।