Facebook पर शकीरा के फैंस की संख्या 10 करोड़ के पार
(India) शकीरा ने अपनी खुशी फेसबुक पर जाहिर की है और लिखा है कि मैं इस मुकाम पर पहुंच कर बेहद खुश हूं। क्‍योंकि यह पूरी तरह से अपने दुनिया भर के फैंस से जुड़ने के बारे में है। सोशल मीडिया खासकर फेसबुक ने उनके या दूसरे कलाकारों और प्रशंसकों के साथ मुझे जोडने में अहम भूमिका निभाई है। शकीरा की पहचान, उनका फैंस के साथ संवाद और अपने व्यक्तित्व के कारण वह फेसबुक पर इतनी लोकप्रिय हो सकी हैं। दस करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शकीरा ने इस पल को और खास बनाने के लिए अपने प्रशंसकों के लिए फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है और सबको को धन्यवाद भी कहा है। शकीरा ने सोशल साइट्स की भी तारीफ करते हुए कहा है कि 'यह संवाद स्‍थापित करने का बेहतर जरिया है, यहां कलाकार और फैन एक दूसरे के विचार, उनकी उपलब्धि आदि को साझा कर सकते हैं। इसी की वजह से हम तस्वीर और वीडियो आदि के जरिए एक-दसरे की जिंदगी के अनमोल पलों को भी साझा करने में कामयाब हुए हैं। शकीरा अक्सर सोशल साइट्स पर अपने फैंस को धन्यवाद देतीं है और उनके साथ संवाद भी करती रहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।