आंध्र प्रदेश के स्कूल में नेत्रहीन बच्चों को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा
(ANDHRAPRADESH, India) काकीनाडा के एक स्कूल में तीन नेत्रहीन बच्चों को बेदर्दी से पीटे जाने का फुटेज सामने आया है। दिलचस्प बात है कि पिटाई करने वाला अध्यापक भी नेत्रहीन है। फुटेज जो सामने आया है उसमें अध्यापक बच्चों को बेदर्दी से पिटाई कर रहा है। बच्चे दर्द से चिल्लाते रहे और रहम की गुजारिश करते रहे, लेकिन अध्यापक को उन पर दया नहीं आई। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और आरोपी अध्यापक को हिरासत में ले लिया है। सभी बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। राज्य बाल अधिकारी आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कूल में 60 छात्र पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल में छात्रावास भी है। स्कूल चैरिटेबल है। खास बात यह भी है कि बच्चे यतीम नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।