पुलिस आयुक्त राघवेंद्र औरदकर ने आठ लोगों से पूछताछ के बाद मुस्तफा नाम के शख्स की गिरफ्तारी का ऐलान किया। ये सभी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रणव मोहंती ने बताया कि मुस्तफा (31) मुख्य आरोपी है। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब और गिरफ्तारियां होंगी। दो जुलाई को हुई यह घटना 14 जुलाई को सामने आई थी और उसके बाद से मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।