(India)
लंबी-लंबी दाढ़ी मूंछों में अस्त-व्यस्त दिख रहे 71 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि इस साज सज्जा को पापाराजी से बचा कर रखना मुश्किल हो गया था। बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि ‘शमिताभ’ में तल्लीन हो गया था। एक फिल्म या किसी मौके के लिए साज-सज्जा करना निहायत ही मुश्किल काम होता है जब हजारों मोबाइल कैमरा हम लोगों के पीछे लगे हों और हमें अमर कर देते हों,,धन्यवाद।' आर बाल्कि के निर्देशन में बननी वाली फिल्म के लिए बच्चन की तस्वीर पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर जारी हो गई थी। ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ के स्टार ने बताया कि इस ‘लुक’ को बनाए रखना मुश्किल था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।