नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में एक जवान शहीद
(JAMMUandKASHMIR, India) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अखनूर तहसील के पल्लनवाला सेक्टर स्थित चकला अग्रिम चौकी के नजदीक आतंकवादियों के एक समूह ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। उन्होंने कहा, नगा रेजीमेंट के सैनिकों ने उन्हें ललकारा और उन पर गोलियां चलाइर्ं और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुयी। उन्होंने कहा, गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गयी। रक्षा प्रवक्ता एम मेहता ने बताया कि आज सुबह पल्लनवाला क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की गयी। प्रवक्ता ने कहा, ‘गोलीबारी में एक जवान की मौत हो गई। घुसपैठियों की तलाश का काम जारी है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।