(India)
हाल ही में खबर आई है कि किम और कान्या ने अपनी बेटी नॉर्थ के लिए बॉडी डबल (उसी के जैसी दिखने वाली बच्ची) को रखा है। एक मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी की तस्वीर लेने के आतुर फोटोग्राफरों से सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपनी बेटी और उसकी देखरेख करने वाली नैनी की पहचान छुपाने के लिए यह तरीका अपनाया। एक सूत्र ने बताया कि नॉर्थ को फोटोग्राफरों से बचाने के लिए किम और कान्या उसके जैसी दिखने वाली बच्ची लेकर आए। उन्होंने नैनी की भी बॉडी डबल को रखा है। नॉर्थ पहली सेलिब्रिटी बच्ची नहीं है जिसके लिए बॉडी डबल रखा गया है, पिछले साल ही टॉम क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स की बेटी सूरी क्रूज के लिए भी बॉडी डबल रखे जाने का पता चला था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।