(India)
वह कहती हैं कि उनमें सिंगिंग को लेकर हमेशा से जुनून था। एवलिन ने कहा, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि म्यूज़िक एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर मैं हमेशा से जुनूनी रही हूं। मैं हर वक्त सादे ढंग से गाती रही, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि वास्तव में एक इंटरनैशनल ऐल्बम के लिए काम करूंगी।' उन्होंने कहा, 'गाने की रिकॉर्डिंग और म्यूज़िक विडियो की शूटिंग, पूरा अनुभव बहुत उत्साहजनक था। मैं अब उम्मीद करती हूं कि कुछ सप्ताह में रिलीज होने वाले इस गाने को लोग पसंद करेंगे।' एवलिन ने न केवल टाइटल सॉन्ग 'समथिंग ब्यूटिफुल' गाया है, बल्कि इसे लिखा भी है। यह गाना उनके और उनके सफर के बारे में है। इस गाने का आशय औरों को अपने आप पर यकीन करने की प्रेरणा देना है। ऐल्बम अगस्त में रिलीज़ होनी है और इसका विडियो न्यू यॉर्क में फिल्माया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।