राजधानी सहित पूर्वी राजस्थान पर मेहरबान इंद्रदेव, जयपुर उदयपुर सहित कई जिले बरसात से तरबतर
(Rajasthan, India) राजधानी जयुपर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद आज मौसम सुहावना बना हुआ है। आज भी आसमान में घने बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वही पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को दिनभर गरमी और उमस के बाद शाम को आसमान से राहत की बूंदे बरसी। शाम को हुई करीब आधा घंटे तेज बारिश से तापमान में भी काफी कमी देखी गई। वही तेज बारिश के बाद सड़कों ने भी नदी नालों का रुप धारण कर लिया। वही उदयपुर में भी मंगलवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद शहर में हर ओर पानी ही पानी नजर आया। शहर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद देवास बांध में भी पानी की अच्छी आवक हुई है। जिसके चलते मंगलवार को देवास प्रथम गांध के गेट खोल दिए गए। पीछोला झील का जलस्तर बढ़ाने को लेकर खोले गए गेट के बाद पानी अलसीगढ़, नांदेश्वर और सीसारमा होते हुए देर रात पीछोला पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अब पीछोला के जल स्तर पर छह इंच से एक फुट तक बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में पिछोला का जलस्तर चार फीट है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।