आदित्य चोपड़ा से गुपचुप शादी रचाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी गर्भवती हैं ?
(India) अगर एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट पर यकीन किया जाय तो रानी मुखर्जी गर्भवती हैं। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी को रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' में गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन रानी मुखर्जी सेट पर देर से पहुंची। देर से पहुंचने का जो कारण रानी ने बताया उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची रानी ने बताया कि वह बुखार से पीडित होने की वजह से डॉक्टर से मिली थी। इसी वजह से उन्हें सेट पर पहुंचने में देर हो गई। कमजोरी का एहसास होने के बाद भी वह बहुत खुश और उनके चेहरे पर चमक नजर आ रही थी। शो में उन्हें आगामी फिल्म 'मर्दानी' के प्रमोशन के लिए भी बुलाया गया था। रानी ने डार्क कलर का अनारकली शूट पहना हुआ था जो पूरी तरह से कवर था। उल्लेखनीय है कि रानी और आदित्य ने इटली में 21 अप्रेल को गुपचुप शादी की थी। शादी के बाद वह यशराज बैनर के एक फैशन ब्रांड लॉन्चिंग में अपनी सास पामेल चोपड़ा के साथ नजर आई थी, तभी ऐसी खबरें थीं। खैर, सच्चाई क्या है, यह तो समय आने पर पता चल ही जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।