(India)
‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी जबकि प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘मेरीकाम’ में पांच बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज की भूमिका निभा रही हैं। खेल लेखक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम द्वारा लिखी नई किताब ‘बियोंड द गोल : द आफिशियल बायोग्राफी आफ बाईचुंग भूटिया’ में भूटिया ने बताया है कि वह रिषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के बड़े प्रशंसक थे। लेखक ने कहा, ‘जब रणबीर के पिता रिषि कपूर की ‘कर्ज’ आई थी तब बाईचुंग चार साल का था और उनके डांस की नकल करता था। बाद में वह आमिर खान का प्रशंसक हो गया लेकिन रिषि कपूर की संगीतमय फिल्मों से वह हमेशा प्रभावित रहा। मिथुन चक्रवर्ती के डांस का भी वह प्रशंसक था।’ इसके अलावा स्कूल के दिनों में भूटिया की असाधारण प्रतिभा का जिक्र भी किताब में किया गया है। मसलन मार्टिन क्रो ने भले ही डेव हाटन का अविश्वसनीय कैच लपककर 1987 विश्व कप में जिम्बाब्वे को न्यूजीलैंड पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करने से रोक दिया हो लेकिन भूटिया उससे प्रभावित नहीं हुए और अपने शिक्षक से शर्त लगाने के बाद उन्होंने दो अद्भुत कैच लपके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।