‘हैपी न्यू ईयर’ के लिए सारा जहां घूमेंगे शाहरुख खान
(India) इस दौरे को ‘स्लैम’ नाम दिया गया है और ह्यूस्टन में 19 सितंबर से यह शुरू होगा। इसके बाद वह न्यू जर्सी, टोरंटो, शिकागो, वेंकूवर और सेन जोस भी जाएंगे। 48 वर्षीय अभिनेता ने इसके बारे में ट्विटर पर प्रशंसकों को बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि वह 19 सितंबर को ह्यूस्टन, 20 को न्यूजर्सी, 21 को टोरंटो, 26 को शिकागो, 27 को वेंकूवर, 28 को सेन जोस में टीम के साथ रहेंगे। दौरे के दौरान फिल्म के अन्य कलाकार दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और नवोदित अभिनेता विवान शाह भी होंगे। फिल्म की निर्देशक फराह खान, मलाइका अरोड़ा खान, रैपर यो यो हनी सिंह और ‘बेबी डॉल’ से चर्चित हुयी गायिक कनिका कपूर भी होंगी। गौरी खान निर्मित यह फिल्म 23 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।