अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने की सगाई
(India) दोनों ने हाल में अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया। सोहा ने अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आपके साथ यह साझा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है कि कुणाल ने पेरिस में दुनिया की सबसे नायाब अंगूठी के साथ मुझे प्रपोज किया और मैंने हां कह दिया। सोहा की मां शर्मिला टैगोर और भाई सैफ अली खान भी दोनों के संबंधों को लेकर राजी थे। ‘कलयुग’ के स्टार खेमू के पिता रवि खेमू ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि जब भी दोनों शादी करना चाहेंगे उनका आशीर्वाद उनके साथ होगा। दोनों ने 2009 में आयी फिल्म ‘99’ में साथ काम किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।