(BakshiKaTalab**, Lucknow)
लाठीचार्ज के बाद लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए, दरअसल, प्रदर्शनकारी लखनऊ में आजम खान के घर का घेराव करने पहुंचे थे, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी, इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी धुन डाला,,नगर विकास मंत्री आजम खान का आवास घेरने जा रहे शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद और उनके सैंकड़ों समर्थकों पर जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अहम पदों पर भ्रष्टाचारियों को बैठाने की तैयारी की जा रही है, इसके विरोध में अलविदा जुमे की नमाज के बाद सूबे के वक्फ मंत्री आजम खां के आवास का घेराव करने जा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।