(India)
वर्ष 2012 में आयी फिल्म ‘कहानी’ के निर्देशक सुजॉय घोष ने एक बयान में कहा, ‘यश राज फिल्म द्वारा उठाया गया यह बहुत ही उचित कदम है। कुछ समय पहले आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि वे अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए ‘कहानी’ बनाना चाहते हैं। मैने सोचा था कि वे मजाक कर रहे हैं। लेकिन नहीं, यशराज ने इस फिल्म को इंग्लिश में बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘जोस रिवेरा और रिचर्ड रेगेंन द्वारा इस फिल्म के लिए लिखी गयी पटकथा पश्चिमी दर्शकों के अनुकूल है। नील्स द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म को मैं वास्तव में देखने वाला हूं।’ यह फिल्म एक अमेरिकी महिला की कहानी है जो कि अपने लापता पति की खोज में कोलकाता जाती है। जितना वह सच के करीब जाती है उतना ही वह अपने आप को एक खतरनाक साजिश के केंद्र में पाती है। यश राज फिल्म के सीईओ उदय चोपड़ा ने कहा, ‘फिल्म ‘कहानी’ को ‘डायटी’ में बदलने के लिए नील्स बिल्कुल सही निर्देशक हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।