मुंबई में अभिनेता राजेश खन्ना के बंगले को बेचे जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस बंग्ले को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है. राजेश खन्ना की करीबी रही अनीता आडवाणी ने कहा है कि वो बंगला बेचे जाने का विरोध करेंगी और नोटिस भेजेंगी। विवादों में रहा दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का बंगला श्वरदान आशीर्वादश् यह बंगला 90 करोड़ में बिका है। नियम के मुताबिक प्रॉपर्टी बेचे जाने के 14 दिनों तक दावा किया जा सकता है। साल 2012 के जुलाई महीने में राजेश खन्ना की मौत हुई थी उसी के बाद से बंगले पर विवाद हो रहा है। 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना की मौत के बाद ये प्रॉपर्टी बेटी ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम हो गई। राजेश खन्ना की मौत एक महीने बाद ही उनकी इच्छा के मुताबिक बंगले का नाम बदलकर वरदान आशीर्वाद कर दिया गया। लेकिन खन्ना के साथ काफी समय तक लिव इन में रहने वाली अनिता आडवाणी ने इस पर अपनी हिस्सेदारी का दावा ठोंक दिया था। अब अनीता आडवाणी ने कहा है कि वह नोटिस भेजेंगी। दूसरी ओर राजेश खन्ना इसे म्यूजियम की शक्ल देना चाहते थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।