जुलाई में सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून के अगस्त में भी जारी रहने की संभावना है। अगले महीने सामान्य बारिश की उम्मीद है। अगर सब कुछ अनुमान के मुताबिक रहा तो फसलों की पैदावार भी अच्छी रहेगी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार जुलाई में जहां 93 फीसदी बारिश की उम्मीद है। वहीं अगस्त में 96 फीसदी बारिश का अनुमान है। उन्होंने कहा कि महीने के अगले कुछ दिनों में भी बारिश होगी। अगले तीन हफ्ते, यानी 15 अगस्त तक बारिश की अच्छी संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिससे अच्छी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की कमी बनी रहेगी। पूरे देश की बात करें तो जून में बारिश कम हुई तो जुलाई में देशभर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बीती 24 घंटों में भी कई राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।