(Rajasthan, India)
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस की ओर से रविवार को फिर से राजस्थान प्री मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, झालावाड़ और बीकानेर में इसके लिए कुल 87 एग्जाम सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिनमें कुल 44 हजार 723 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सर्वाधिक 41 परीक्षा सेंटर जयपुर में हैं। उल्लेखनीय है कि आरयूएचएस की ओर से इससे पूर्व जून माह में भी आरपीएमटी हो चुकी है। लेकिन परिणाम में गड़बडियों के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। इसबार ऐसी स्थिति फिर से बने इसके लिए सभी सेंटर पर परीक्षा के लिए परीक्षा संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। साथ में परीक्षा अभ्यर्थियों को भी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, ईयर रिंग, कोई भी कागज और अन्य प्रकार के सामान लाने की मनाही रखी गई है। यहां तक कि अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर पर ही पैन दिए गए हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।