उत्तर प्रदेश के आगरा में बाप ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा
(UTTARPRADESH, India) पुलिस ने बताया कि खेत बेचने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया, जिससे गुस्साए पिता राजवीर ने अपने पुत्र छोटू उर्फ पुष्पेन्द्र (32) पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राजवीर को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर राजवीर ने बताया कि छोटू नशे का आदि था और वह उससे रुपए मांग रहा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।