यूपी के औरैया में बस पर गिरा बिजली का तार, 3 की मौत
(UTTARPRADESH, India) पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार ने बताया है कि एरवाकटरा इलाके में आज सुबह 10 बजे पीछे की तरफ मुड़ रही एक बस बिजली के खम्भे से टकरा गई जिससे बिजली का तार बस पर गिर गया। इसके बाद बस में आग लग गई जिसमें 50 वर्षीय जीवनीदेवी, 40 वर्षीय कमलादेवी और अब तक अज्ञात एक अन्य व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आठ लोग बुरी तरह झुलस गये और उन्हें इलाज के लिए सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया जिसमें सीओ और एसडीएम की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।