(BIHAR, India)
लखनऊ के मोहनलालगंज में महिला के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस का दावा गलत साबित हुआ है, फॉरेंसिक रिपोर्ट में महिला से गैंगरेप की पुष्टि हुई है, महिला के नाखूनों में एक से अधिक लोगों के डीएनए मिले हैं, इसका मतलब हुआ कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे,,शनिवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बावजूद पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी है, फॉरेंसिक रिपोर्ट में जांच के उलट मिल रहे सबूतों पर एसएसपी प्रवीण कुमार ने कहा कि अभी 7 में सिर्फ दो रिपोर्ट आई हैं, फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह रिपोर्ट पुलिस जांच के उलट है, गौरतलब है कि हाल में एडीजीपी सुतपा सान्याल ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि महिला से दुष्कर्म नहीं बल्कि इसकी कोशिश हुई थी, और वारदात में सिर्फ एक ही शख्स शामिल था, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यही बात कही गई थी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।