उन्होंने बताया कि युवती के मुताबिक 4 जनवरी 2014 को रिषभ इन्दौर आया और उसने युवती से इन्दौर घुमाने की बात की। इसी बीच कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। करीब दो माह बाद उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती को बड़ौदा बुलाया और वहां उसके साथ तीन दिन तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने वहां युवती के कुछ फोटो डिलीट भी किए। इसके बाद युवती बड़ौदा से वापस आ गई। एसआई ने बताया कि कुछ दिनों बाद ऋषभ ने फिर कुछ अश्लील फोटो युवती को भेजे और इस बार वह उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा। युवती के इनकार करने पर उसे जान से मार डालने, अश्लील फोटो सार्वजनिक करने और उसके माता पिता को बताने की धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि परेशान हो युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और ऋषभ को मिलने के बहाने कल इन्दौर बुलवाया। पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड विधान की धारा 376, धारा 354, धारा 506 और 66 (ए) आईटी एक्ट के तहत कल यहां गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।