(India)
हुमैमा हिंदी फिल्म राजा नटवरलाल के माध्यम से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रख रही हैं, जो 29 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। हुमैमा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं बिकनी पहन सकूंगी। मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी राजा नटवरलाल में हुमैमा ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम किया है। हुमैमा ने कहा, जब मैं अच्छी अभिनेत्री हूं, तो बिकनी पहनने की क्या जरूरत है। मेरी फिल्म में जबरदस्ती अश्लीलता नहीं डाली गई है। हर रूमानी दृश्य का औचित्य है और इन्हें संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है। हुमैमा का कहना है कि लोगों को चुंबन दृश्य के आधार पर उन्हें नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है। उन्हें मुझ पर गर्व है और मुझे नहीं लगता कि आपको एक इंसान को चुंबन दृश्य के आधार पर आंकना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।