(JAMMUandKASHMIR, India)
पुलिस ने बताया कि हालांकि कई स्थानों पर इजरायली हमलों के खिलाफ किया गया प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। ईद की नमाज के तुरंत बाद शहर के हैदरपोरा और मौलाना आजाद रोड पर युवकों के समूह ने पथराव किया। पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर शहर, अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी इलाका और शोपियां शहर में इसी तरह की घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घाटी के बाकी के इलाकों में अभी तक शांति है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।