(India)
सैफ ने पहले भी एक बार जिक्र किया था कि उन्हें हिंदी फिल्में देखना पसंद नहीं है। वहीं अब करीना ने भी बताया कि सारा को फिल्मों के प्रति कोई लगाव नहीं है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, सारा खान फिल्मों में कदम रखने की योजना बना रही हैं। करीना कपूर का कहना है कि सारा की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। बाद में सैफ ने करीना से शादी कर ली। करीना ने बताया कि सारा की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह कोलंबिया में पढ़ाई कर रही हैं। उनकी अभी पांच साल की पढ़ाई बाकी है। ऐसी कोई योजना नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये सब अफवाहें कहां से आ रही हैं। फिलहाल उसे (सारा) इंडिया भी नहीं आना है। करीना ने सारा की फिल्मों में आने की सारे अफवाहों को बेबुनियाद बताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।