शर्मनाक! 11 दोस्तों के सामने पत्नी के साथ किया रेप
(MADHYAPRADESH, India) मायके में रह रही इस महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा रखा था। बाकानेर चौकी प्रभारी नीरज बिरथरे ने आज यहां बताया कि हैवानियत से भरी यह घटना शनिवार को मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगला में एक नाले के पास हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के पति सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। बिरथरे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुखलाल एवं उसके 11 साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (ख), 496 (ए), 366, 323 उपं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सुखलाल की पत्नी पारिवारिक कलह के चलते पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी और हाल ही में उसने अपने पति सुखलाल के खिलाफ अदालत में घरेलू हिंसा का मामला दायर किया था। इस बात से नाराज होकर सुखलाल शनिवार को अपने 11 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर अपने ससुराल धनखेड़ी पहुंचा और डरा धमकाकर अपनी पत्नी को उसने मोटरसाइकिल पर बैठाया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इस दौरान रास्तेभर सुखलाल ने उसके साथ मारपीट की और आधे रास्ते में मोटरसाइकिल से उतारकर उसे एक नाले के पास घसीटकर ले गया, जहां उसने अपने साथियों के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।