पति ने ही किया था ज्योति मर्डर
(India)
बिस्किट कंपनी की मालिक की बहू के मर्डर केस में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की मदद से पीयूष ने हत्या को अंजाम दिया। पीयूष के कई लड़कियों से संबंध थे। मृतका ज्योति के पिता ने भी पति पर शक जताया था। कानपुर के आईजी आशुतोष पांडेय के मुबातिक, मृतका के शव पर चाकू के करीब डेढ़ दर्जन निशान थे। वारदात को किसी प्रोफेशनल किलर ने अंजाम नहीं दिया है। हत्या किसी अपने ने ही की है। पांडेय के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी दोनों होटल में खाना खाने गए थे। वहां से वीडियो फुटेज मंगवा लिए गए हैं। फुटेज देखकर साफ पता चलता है कि घटना के बाद पति पीयूष ने दो बार टी-शर्ट बदली थी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।